{"_id":"5b8992aa42c792464109e649","slug":"31535742634-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेफ्टिनेंट बनी साक्षी तोमर को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेफ्टिनेंट बनी साक्षी तोमर को सम्मानित किया
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेफ्टिनेंट बनी साक्षी तोमर को सम्मानित किया
बड़ौत। एलाइंसन टापर्स स्कूल बिनौली रोड पर शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। लेफ्टिनेंट बनी मलकपुर गांव की बेटी साक्षी तोमर को सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर राजेंद्र आत्रेय, संचालक प्रदीप आत्रेय और प्रधानाचार्य दीपक कुमार जैन ने किया। डायरेक्टर राजेंद्र आत्रेय ने कहा कि आज जनपद की बेटियां हर क्षेत्र में बेटों की बराबरी कर रही हैं। संचालक प्रदीप आत्रेय ने कहा कि हमें बेटा और बेटी मेें भेदभाव नहीं करना चाहिए। प्रधानाचार्य दीपक कुमार जैन ने बताया कि साक्षी तोमर पुत्र राकेश तोमर लोयन मलकपुर गांव की रहने वाली है। उन्होंने नवंबर 2017 मेें लोक सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित सीडीएस की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके उपरांत एक मई से 5 मई 2018 तक इलाहाबाद में आयोजित साक्षात्कार को क्वालीफाई किया। उनका चयन लेफ्टिनेंट पद पर हुआ। यह गर्व की बात है। वहीं साक्षी ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने परिजनों और शिक्षकों को दिया। समारोह में अंजलि शर्मा, वीरेन्द्र, वंदना जैन, विवेक, दीपा, अभिषेक आत्रेय, ज्योति, जूही, मीनाक्षी, निशा, आरती आदि शामिल रहे।