फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चार सितंबर को लखनऊ में गरजेंगे वित्तविहीन शिक्षक

चार सितंबर को लखनऊ में गरजेंगे वित्तविहीन शिक्षक

Thu, 23 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
चार सितंबर को लखनऊ में गरजेंगे वित्तविहीन शिक्षक
बागपत। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की बैठक कार्यालय पर हुई। वक्ताओं ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। मांगों को लेकर चार सितंबर को लखनऊ में आंदोलन होगा। इसके लिए जनसंपर्क कर शिक्षकों से पहुंचने का आह्वान किया। जिला महामंत्री अशोक बंधु ने बताया कि मानदेय और सेवा नियमावली को लेकर वित्तविहीन शिक्षक संघ काफी समय से मांग करते आ रहे है। जिस पर न तो सरकार का ध्यान और न ही प्रशासन का। चार सितंबर को लखनऊ के इको गार्डन में महासभा का आंदोलन निर्धारत है। मंगलवार को दर्जनों स्कूलों में पहुंचकर शिक्षकों से आंदोन में पहुंचने का आह्वान किया गया। प्रदेश संगठन मंत्री रामपाल जांगड़, प्रदेश महासचिव मनोज शर्मा शामिल रहे थे। उन्होंने पदाधिकारियों को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। बैठक में जिलाध्यक्ष रमेश यादव, अरूण त्यागी, अनुज, संजीव शर्मा, देवेंद्र यादव, ऋषिपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed