{"_id":"5b6f36c14f1c1bf0258b482a","slug":"31534015169-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में डूबा हरियाणा के व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में डूबा हरियाणा के व्यक्ति की मौत
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
बागपत। यमुना नदी में हरियाणा का व्यक्ति डूब गया। बागपत के गोताखोरों ने नदी से व्यक्ति के शव को बाहर निकाला। सोनीपत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शनिवार को सोनीपत के डिबाना गांव निवासी युद्धवीर सिंह(40) पुत्र जगत सिंह यमुना नदी में पुल के पास हरियाणा की तरफ नहाने आया था। अचानक वह गहरे कुंड में समा गया। लोगों ने ने पानी में डूबता देखकर शोर मचा दिया। पानी में उसकी तलाश की गई, लेकिन नहीं मिला। बागपत के गोताखोर इरफान व सलीम ने नदी से शव को बाहर निकाला। सोनीपत पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। निवाड़ा पुलिस चौकी प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि हरियाणा की तरफ व्यक्ति यमुना में डूबा था। हरियाणा क्षेत्र में ही हादसा हुआ है।