{"_id":"5b60bd7b4f1c1b54638b5bbd","slug":"31533066619-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी में वैक्सीन होने लगी खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी में वैक्सीन होने लगी खराब
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
कस्बा टीकरी में सीएचसी को शुरू कराने के लिए चल रहा धरना 56वें दिन भी जारी रहा।
वक्ताओं ने कहा कि टीकरी सीएचसी के भवन में चल रही पीएचसी की हालत और भी बदतर हो गई है। 25 जुलाई को बारिश के दौरान यहां की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई, लेकिन आज तक भी अस्पताल में बिजली उपलब्ध नहीं हुई है। जो भी टीके, वैक्सीन आदि अस्पताल में रखे हैं वह खराब हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने की बजाय वैक्सीन को बिनौली सीएचसी में भिजवा रहा है। धरनारत लोगों ने कहा कि शासन-प्रशासन टीकरी में हालत बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है या तो सीएचसी को चालू कर स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर की जाए वरना अब ग्रामीण ईंट से ईंट बजा देंगे। दोपहर बाद स्वामी प्रेमानंद महाराज ने रामकथा का वाचन किया। रामकथा में मंगलवार को राजा दशरथ द्वारा श्रीराम को वनवास देने का प्रसंग सुनाया। धरनारत लोगों में मास्टर महेंद्र सिंह, प्रमोद राठी, शिवकुमार राठी, आनंद प्रकाश, अमरजीत राठी, रमेश भगत, चौधरी सुखबीर सिंह, धर्मपाल सिंह, जसबीर राठी, राजेंद्र शर्मा, ओमबीर शर्मा, ब्रहमपाल सिंह, प्रवेश राठी, हरिओम, रामकुमार, शकुंतला, निर्मला, सोनिया, आइशा, बानो, अफसाना, शालू आदि रहे।