{"_id":"5b5a22544f1c1b48748b7333","slug":"31532633684-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सचिव गांव में ही करेंगे ग्रामीणों की समस्या हल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत सचिव गांव में ही करेंगे ग्रामीणों की समस्या हल
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। अब ग्राम पंचायतों में सचिव और सफाई कर्मचारी रोस्टर के अनुसार कार्य करेंगे। डीडीओ हुब लाल ने सभी बीडीओ को आदेश जारी की रोस्टर बनाने के निर्देश दिए।
डीडीओ ने बताया कि ग्राम पंचायतों में सचिव और वीडीओ रोस्टर के अनुसार बैठना सुनिश्चित करेंगे। खंड विकास अधिकारी द्वारा सचिवों का रोस्टर बनाया जाएगा और उनका दिन निर्धारित किया जाएगा कि वह किस दिन कौन से गांव में बैठेंगे। किस समय से किस समय तक वहां मौजूद रहेंगे। समस्याओं को देखते हुए रोस्टर बनाया जा रहा है। ताकि ग्रामीणों को भटकना न पड़े। जिसका जो दिन निर्धारित होगा वहीं पर बैठकर कार्य करेंगे। वहीं सफाई का कार्य भी रोस्टर के अनुसार होगा। सफाई कर्मचारी का दिन निर्धारित कराया जाएगा। यदि सफाई कर्मचारी गांव की सफाई नहीं करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी और वेतन भी काटा जाएगा। पंचायत कार्यालय की दीवार पर सभी नाम व फोन नंबर लिखवाया जाएगा। जिला विकास अधिकारी हुबलाल ने सभी बीडीओ को आदेश जारी कर रोस्टर बनाकर सूची देने के आदेश दिए है। चेतावनी भी दी कि रोस्टर के अनुसार कार्य नहीं किया गया तो खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। किसी भी तरह की लापरवाही सहन नहीं होगी।