फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शराब के ठेके के विरोध में उतरीं महिलाएं, कलक्ट्रेट में हंगामा

शराब के ठेके के विरोध में उतरीं महिलाएं, कलक्ट्रेट में हंगामा

Sat, 21 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
शराब के ठेके के विरोध में उतरीं महिलाएं, कलक्ट्रेट में हंगामा
शराब के ठेके के विरोध में उतरीं महिलाएं, कलक्ट्रेट में हंगामा
विज्ञापन

बागपत। मुख्य मार्गों के किनारे खोले जा रहे शराब के ठेकों के विरोध में महिलाएं एकजुट होना शुरू हो गई हैं। बड़ौत की महिलाएं नगरपालिका चेयरमैन दुष्यंत तोमर उर्फ अमित राणा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने शराब के ठेके को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग की। आरोप लगाया कि ठेके की बगल से गुजरना महिलाओं के लिए दुश्वार हो गया है। आए दिन छींटाकशी का सामना करना पड़ता है। इससे वे परेशान हैं। इसलिए ठेका हटाने तक आंदोलन होगा।

शुक्रवार को बड़ौत नगर पालिका चेयरमैन दुष्यंत तोमर उर्फ अमित राणा के नेतृत्व में महिलाएं कलक्ट्रेट आईं और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि बड़ौत की बावली चुंगी पर देशी शराब का ठेका खोला गया है। ठेके के सामने नगर के जनता वैदिक कॉलेज का गेट है। महिलाओं का कहना था कि यहां से गुजरने वाली महिलाओं और पढ़ने वाली छात्राओं पर ठेके के आसपास शराबी छींटाकशी करते हैं। कई दिन पूर्व भी महिलाओं ने ठेके के विरोध में हंगामा किया था और ठेके को बंद करने की मांग की थी। महिलाओं की मांग है कि ठेके को यहां से हटाकर नगर में अन्य जगह पर शिफ्ट किया जाए। नगर के जनता वैदिक कालेज के प्राचार्य ने भी ठेके का विरोध किया है और ठेके को दूसरी जगह पर खोलने की मांग की है। एडीएम लोकपाल सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं चेतावनी दी कि यदि ठेका वहां से नहीं हटा तो इसके विरोध में आंदोलन करेंगे। पुष्पा, प्रियंका, शकुंतला, नीरज, राजवती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed