{"_id":"5b4ba40a4f1c1b46748b4fb3","slug":"31531683850-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेत्र चिकित्सा शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेत्र चिकित्सा शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
नेता जी सुभाषचंद्र बोस मेमोरियल माध्यमिक विद्यालय तवेला गढ़ी में विश्व मानव घर्म एवं सांस्कृतिक पुर्नत्थान संघ दिल्ली, एडीके जैन मेमोरियल ट्रस्ट दिल्ली एवं विद्या प्रकाश मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में नेत्र रोगियों की भीड़ उमड़ी।
शिविर का उद्घाटन डॉ. चंद्रवीर राणा ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मानव जीवन में आंखों का सबसे बड़ा योगदान होता है। आंखों के बिना मानव जीवन बेकार है। हमें अपनी आंखों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। शिविर में नेत्र रोग विशेष डॉ. विकास आनंद ने 437 नेत्र रोगियों की जांच की। 27 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चुना गया। 350 रोगियों को चश्मे बांटे। इस मौके पर 10 लोगों ने नेत्र दान करने का संकल्प पत्र भरा। इस मौके पर सतेंद्र सिंह तुगाना, राजीव कुमार प्रधान, सुरेश कुमार, प्रधानाचार्य रूकुम पाल सिंह यादव, कृष्ण कुमार, जिला पंचायत सदस्य रहीसुद्दीन, पप्पन राणा, सत्यपाल आर्य, हरिप्रकाश, लोकेश कुमार, सुलतान सिंह आदि रहे।