{"_id":"5b4115d14f1c1bba248b5105","slug":"31530992081-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को नाबार्ड भी कराया भैंसों पर ऋण मुहैया, मिलेगी सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को नाबार्ड भी कराया भैंसों पर ऋण मुहैया, मिलेगी सब्सिडी
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए अब नाबार्ड भी कृषकों को पशुओं पर लोन देगा। दो से दस भैंसों पर ऋण की व्यवस्था की गई है। सात लाख रुपये का लोन दिया जाएगा। सामान्य जाति को 25 और एससी को 33.33 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। पहले आओ पहले पाओ तक योजना का लाभ दिया जाएगा।
सरकारी कामधेनु, मिनी कामधेनु पर लोन की व्यवस्था की हुई है। अब नाबार्ड की ओर से किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए दो से दस भैंसों पर सब्सिडी युक्त ऋण की योजना संचालित की। अब नाबार्ड से दस पशुओं पर सात लाख रुपये का ऋण दिया जाएगा। इसके लिए एक भैंस की कीमत 70 हजार रुपये निर्धारित की गई है। इसके बाद दो, चार, छह, आठ व दस भैंसों पर लोन की दिया जाएगा। विभाग सामान्य जाति को 25 प्रतिशत और अनुसूचित जाति को 33.33 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। नाबार्ड के प्रबंधक इंद्रमीत सिंह ने बताया कि योजना का लाभ पहले आओ पहले पाओ के तहत दिया जाएगा और जो भी आवेदन करेगा उसको इसका लाभ दिया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि इसके लिए किसान जो भी जानकारी लेंगे उनको कार्यालय में मुहैया कराई जाएगी।