{"_id":"5b33e7ae4f1c1bc5628b7793","slug":"31530128302-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूजती गांव के लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूजती गांव के लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दोघट थाना क्षेत्र के सूजती गांव के लोग कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप कर हत्यारोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
बुधवार को सूजती निवासी बाल सिंह ने डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को बताया कि एक जून को उसके पुत्र कल्लू को धनौरा गांव के पांच लोग महाराष्ट्र में मजदूरी का बहाना बनाकर अपने साथ ले गए। कोल्हू पर कार्य किया। उसने बताया कि वहां पर एक युवक की साली के साथ कल्लू के अवैध संबंध हो गए। रास्ते से हटाने के लिए कल्लू की हत्या कर दी। उसके ऊपर गर्म गन्ने का रस डालकर चेहरा पूरी तरह जला दिया। झूठा बहाना बनाया कि कल्लू की मौत गर्म रस में गिरकर हो गई। जबकि आरोपी उनका फोन भी रिसीव नहीं कर रहा है। उस पर मोबाइल और चांदी की अंगूठी है। इसकी सूचना दोघट पुलिस को दी, लेकिन आज तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। पीड़ितों ने डीएम से हस्तक्षेप कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। इसमें कविता, रविता, बिल्लो, राकेश, बबली, शांति, कालू, ऋषिपाल आदि रहे।