फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया

भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया

Tue, 26 Jun 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया
दोघट (बागपत)। कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत कान्हड़ गांव में प्रधान नरेंद्र अहलावत के आवास पर पोल खोल कार्यक्रम हुआ। इसमें कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार को किसान और मजदूर विरोधी बताया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों के कर्ज माफ करने के साथ ही गन्ने का समय से भुगतान कराया। शिक्षा क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य कराए गए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जितने भी वादे किए हैं, वे सभी झूठे निकले। किसानों को 14 दिनों में गन्ना भुगतान दिलाने का वादा किया था। मगर अब तक बकाया भुगतान नहीं मिल पाया है। बिजली के दाम बढ़ाकर किसानों के साथ ही आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ाया गया है। किसानों का गेहूं भी नहीं खरीदा जा रहा है। प्रदेश में अपराध बढ़ गए है। उद्योगपतियों के भाजपा सरकार ने चार लाख करोड़ माफ कर दिए। लेकिन गरीब-मजदूरों को कुछ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान-मजदूर विरोधी है। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों तक पहुंचकर भाजपा की ऐसी गलत नीतियों को उजागर करें। संचालन किरण पाल गोस्वामी ने किया। इसमें जिला प्रभारी सुशील चौधरी, बुद्ध प्रकाश, राज, सत्यपाल शर्मा, राममेहर, रोशन, रामचंद्र, राम कुमार, महेश, वेद पाल, सुभाष, जयपाल, चरण सिंह, हरबीर, अनिल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed