{"_id":"5b2d50254f1c1b264d8b7f2c","slug":"31529696293-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉकों में मनरेगा की कम प्रगति पर ग्राम्य आयुक्त ने पीडी को किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉकों में मनरेगा की कम प्रगति पर ग्राम्य आयुक्त ने पीडी को किया तलब
Updated Sat, 23 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनरेगा की कम प्रगति पर ग्राम्य आयुक्त ने पीडी को किया तलब
बागपत। जिले के ब्लॉकों में मनरेगा से कार्य की प्रगति धीमी है। बागपत ब्लॉक की 44 ग्राम पंचायतों में 21 में कार्य बंद है। मानव दिवस का लक्ष्य भी पूरा नहीं किया गया है, जिस कारण पीडी को स्पष्टीकरण देना पड़ा।
जिले में छह ब्लॉक है, जिनकी अधिकांश ग्राम पंचायतों में मनरेगा से विकास कार्य शुरू नहीं कराए गए हैं। सभी ब्लॉकों में अधूरे कार्य पूरे कराने के लिए सीडीओ पीसी जायसवाल सभी बीडीओ को नोटिस जारी कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि बागपत ब्लॉक में 44 ग्राम पंचायत हैं, जिसमें 21 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य बंद पड़े हैं। मानव दिवस सृजित लक्ष्य 1980 का था, जिसके सापेक्ष केवल 797 ही मानव दिवस सृजित किए जा सके, जो बेहद कम है। महिलाओं की सहभागिता 219 है, जो बहुत कम है। उन्होंने बताया कि 24 ग्राम पंचायतों में मानव दिवस का सृजन शून्य है। वर्ष 2017 के 38 कार्य अपूर्ण हैं। मनरेगा की साप्ताहिक समीक्षा में हर बार प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए, लेकिन ब्लॉक स्तर पर कार्य अधूरे रहे हैं। इसी तरह से ग्राम्य विकास आयुक्त ने परियोजना निदेशक को स्पष्टीकरण देने के लिए तलब किया हुआ है। सीडीओ ने बीडीओ बागपत को चेतावनी दी जल्द मनरेगा से होने वाले विकास कार्यो में प्रगति नहीं बढ़ाई कार्रवाई के लिए बाध्य होना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं की होगी।