{"_id":"5b240c814f1c1b644d8b6dd2","slug":"31529089153-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे पर टोल टैक्स चुकाए बिना भरा फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस वे पर टोल टैक्स चुकाए बिना भरा फर्राटा
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सप्रेस वे पर टोल टैक्स चुकाए बिना भरा फर्राटा
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर टोल वसूली तो शुरू हो गई है। लेकिन इंटरचेंज पर बिजली आपूर्ति की व्यवस्था बहाल नहीं होने और अन्य तकनीकी खामियों के कारण ज्यादातर वाहन बगैर टोल टैक्स चुकाए ही निकलते रहे। एंट्री प्वाइंट पर मिलने वाली स्लिप को एग्जिट प्वाइंट पर दिखाकर टोल चुकाया जाता है। लेकिन मवी कलां समेत अन्य इंटरचेंज पर व्यवस्थाएं अधूरी होने के कारण वाहन बगैर शुल्क दिए ही निकलते रहे। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर किशोर कान्याल ने कहा कि जल्द ही व्यवस्थाएं सुचारु हो जाएंगी।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर नियम है कि एंट्री प्वाइंट पर वाहन चालक को स्लिप दी जाएगी और एग्जिट प्वाइंट पर इसी स्लिप को दिखाकर टोल शुल्क लिया जाएगा। 135 किमी के ईपीई में सोनीपत के जखौली और पलवल के छज्जूनगर में मुख्य टोल प्लाजा हैं। मवीकलां, दुहाई, डासना, बिल अकबरपुर, फतेहपुर रामपुर और भोजपुर में इंटरचेंज हैं। शुक्रवार को मुख्य टोल प्लाजा पर तो टोल वसूली की गई, लेकिन इंटरचेंज पर व्यवस्थाएं अधूरी रहीं। कंप्यूटर लगाए गए हैं, लेकिन बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं होने के कारण कंप्यूटर ठप रहे। ऐसे में एक्सप्रेस-वे पर स्लिप से एंट्री पाने वाले वाहन चालक जब एग्जिट प्वाइंट पर पहुंचे तो कंप्यूटर नहीं चलने के कारण इनसे टोल नहीं लिया जा सका। मवीकलां और दुहाई के अलावा अधिकतर इंटरचेंज की यही स्थिति रही। सोनीपत के जखौली में ईपीई से एग्जिट होने वाले वाहनों से टोल लिया गया है।