{"_id":"5b0c58bf4f1c1b886e8b526e","slug":"31527535807-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों का धरना जारी
Updated Tue, 29 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
किसान संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार को भी पांच सूत्रीय मांगों को लेेकर किसानों का धरना जारी रहा। दूसरी तरफ किसानों ने 31 मई को महापंचायत बुलाई, इसमें आगामी रणनीति बनाई जाएगी।
धरनास्थल किसानों ने कहा जब तक नलकूप के बिल की वापसी 100 रुपये प्रति हार्सपावर के हिसाब लिया जाए, मार्च 2018 में विद्युत बिल पर सरचार्ज पेनल्टी पर छूट नहीं दी जाती, वर्ष 2017-18 का गन्ने का भुगतान नहीं दिया जाता, नहरों की सफाई व टेल तक कराने आदि पांच बिन्दुओं पर कार्रवाई नहीं की जाती, धरना जारी रहेगा। वक्ताओं ने कहा 31 मई को तहसील मेें महापंचायत होगा। इसके लिए गांव-गांव के किसानों को महापंचायत मेें बुलाने का कार्य किया जा रहा है। किसानों के धरने पर सोमवार को राजस्थान के किसान रणजीत सिंह ने भी शिरकत की। धरने की अध्यक्षता जिले सिंह ने की। संचालन जयवीर ने किया। धरने पर रामपाल, ब्रजपाल सिंह, अशोक, सोनू, मान, दीपक प्रधान, जिले सिंह, रोहताश, वीर सैन, बिजेंद्र, सिंह, विक्रम आर्य, पवन कुमार, बलजोर सिंह, राजपाल सिंह आदि रहे।