फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छह ब्लॉकों के 226 परिवारों की होगी जांच

छह ब्लॉकों के 226 परिवारों की होगी जांच

Tue, 29 May 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
छह ब्लॉकों के 226 परिवारों की होगी जांच
बागपत। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 2011 की जनगणना से छूटे परिवारों के सत्यापन के लिए छह ब्लॉक के गांवों के लिए 18 अफसरों की समिति बनाई गई है। समिति के पदाधिकारी गांव में पहुंचकर पात्रता की जांच करेंगे।
विज्ञापन

जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रों को आवास देने के लिए जो श्रेणी शासन ने निर्धारित की गई है, उसके पात्र जिले में नहीं मिले है। इसलिए 2011 की जनगणना में वंचित रहे परिवारों को लाभ मिल सकता है। जिले में 226 परिवार ऐसे हैं जो जनगणना से छूट गए थे। इन परिवारों की पात्रता की जांच के लिए 18 अधिकारियों की ब्लॉक स्तर पर समिति बनाई गई है। जो गांवों में पहुंचकर इन छूटे परिवारों की जांच करेंगे। प्रत्येक ब्लॉक के लिए तीन अधिकारी लगाए गए है। सभी टीम जिला ग्राम्य विकास अभिकरण को जांच रिपोर्ट देंगे। इसके बाद पात्रों को आवास का आवंटन किया जाएगा। इस संबंध में अफसरों ने इसकी समीक्षा भी की। जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है, उन्हें जल्द सत्यापन करने के लिए निर्देशित किया गया है। परियोजना निदेशक एमएल पटेल ने जल्द कार्रवाई के निर्देशित किया है।
विज्ञापन


ये करेंगे परिवारों का सत्यापन
खेकड़ा ब्लॉक में समिति के अध्यक्ष जिला समाज कल्याण अधिकारी, सदस्य जिला क्रीड़ाधिकारी, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता, बागपत में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अध्यक्ष, जिला कृषि अधिकारी सहायक, अभियंता जल निगम सदस्य, बिनौली में क्षेत्रीय ग्रामीण विकास संस्था बड़ौत के आचार्य अध्यक्ष, सहायक निबंधक सहकारिता, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग सदस्य, पिलाना उप कृषि निदेशक अध्यक्ष, जिला गन्ना अधिकारी और सहायक अभियंता निर्माण खंड को जिम्मेदारी दी गई है। बड़ौत के सीवीओ अध्यक्ष, बीएसए, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी सदस्य, छपरौली भूमि संरक्षण अधिकारी अध्यक्ष, डीएसओ और सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सदस्य रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed