फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किसानों ने लगाया जाम, गन्ना विभाग ने शुरू किया सर्वे

किसानों ने लगाया जाम, गन्ना विभाग ने शुरू किया सर्वे

Fri, 20 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने लगाया जाम, गन्ना विभाग ने शुरू किया सर्वे
किसानों ने लगाया जाम, गन्ना विभाग ने शुरू किया सर्वे
विज्ञापन

दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में गन्ने का तौल नहीं होने से गुस्साए किसानों ने बुढ़ाना मार्ग पर जाम लगा दिया। तौल केंद्रों पर धरना दिया। किसानों का कहना था कि खेतों में गन्ना खड़ा है, लेकिन सरकार को उनकी चिंता नहीं है। दोबारा लगाए गए तौल केंद्रों पर अभी तक तौल शुरू नहीं हुई। किसानों ने एलान किया कि तौल नहीं कराया तो आंदोलन किया जाएगा। पुलिस ने किसानों को समझा बुझाकर किसी तरह जाम खुलवाया।
बामनौली गांव में मलकपुर, किनौनी और भैसाना चीनी मिल के सात केंद्र है। तीन दिन पहले दो केंद्र उखाड़ दिए गए थे, किसानों के दबाव में दोनों कांटे दोबारा लगाए गए, लेकिन इन पर अभी तक तौल शुरू नहीं हो सका है। बृहस्पतिवार को गांव के किसी भी केंद्र पर तौल नहीं हुआ। नाराज किसानों ने सुबह सात बजे गांव के बाहर बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर जाम लगा दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। किसानों का कहना था कि गन्ना विभाग उनकी अनदेखी कर रहा है। किसानों ने गन्ना लदे वाहन मार्ग पर खड़े कर दिए। करीब तीन घंटे तक जाम की स्थिति रही। दोघट थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझा बुझाकर शांत किया। किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी जाएगी, इसके बाद किसानों ने जाम खोल दिया। किसानों ने तौल केंद्रों पर धरना भी दिया। किसान रोहताश सोहनवीर, जितेंद्र कुमार, भैरू सिंह, रामकुमार सिंह, बिजेंद्र कुमार, हरेंद्र, यश तोमर, राजकुमार, सुबह सिंह नरेंद्र, ओंकार, कृष्ण कुमार, देवेंद्र, सोनू माया, पप्पू फौजी प्रेम और बिरजू मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------------------
खेतों का कराया गया सर्वे
चीनी मिल और गन्ना विभाग की टीम ने खेतों में खड़े गन्ने का सर्वे शुरू करा दिया है। यह जांच की जा रही है कि किस किसान के पास कितना गन्ना है। इसके बाद खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
किसान नाराज, नहीं पहुंचे अधिकारी
किसानों का कहना है कि वह पीड़ा में है, लेकिन उनके बीच अधिकारी नहीं पहुंच रहे हैं। न ही उनकी समस्या को सुना जा रहा है। गेहूं कटाई का सीजन शुरू हो चुका है, लेकिन वह अभी तक गन्ने की छिलाई कर रहे हैं।
----------------------
पूरे गन्ने की होगी खरीद: डीसीओ
जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार का कहना है कि किसानों के सारे गन्ने की खरीद की जाएगी। चीनी मिलों ने दो तौल केंद्र उखाड़े थे, उन्हें दोबारा लगवा दिया गया है। किसी भी किसान को समस्या नहीं होने दी जाएगी। तौल शुरू कराया जाएगा और पूरा गन्ना खरीदा जाएगा।

----------------------
इधर-उधर से निकाले गए वाहन
बुढ़ानथा मार्ग पर जाम लगने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वाहन चालकों ने देहात के संपर्क मार्गों से वाहन निकाले। पुसार से गांगनौली होते हुए किशनपुर बराल से होते हुए वाहन बड़ौत तक पहुंचे। देहात के अन्य रास्तों का प्रयोग भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed