फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चांदनहेड़ी गांव में बनेगा आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय

चांदनहेड़ी गांव में बनेगा आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय

Sat, 31 Mar 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
चांदनहेड़ी गांव में बनेगा आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय
चांदनहेड़ी गांव में बनेगा आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय
विज्ञापन

बागपत। श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना में चयनित सिलाना कलस्टर में आश्रम पद्वति विद्यालय का निर्माण होगा। इसके लिए आठ गांवों का चयन किया गया था। विद्यालय निर्माण में केवल कलस्टर के गांव चांदनहेड़ी को छोड़कर किसी गांव में भूमि नहीं मिल सकी है। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने आयुक्त को समाज कल्याण विभाग से निर्माण कराने के लिए पत्र लिखा है।
जिले में श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना के तहत सिलाना, लुहारा, शेरपुर, बासौली, मुकंदपुर, चांदनहेडी, हलालपुर, बरवाला गांव में विकास की बयार बहेगी। विद्यालयों से लेकर पार्क, प्रशिक्षण सेंटर सहित अन्य कार्य होंगे। इसके माध्यम से रोजगार के साथ-साथ शिक्षा का स्तर सुधरेगा। इनमें से चांदनहेड़ी गांव में आश्रम पद्वति विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। इंटर तक कक्षाएं चलेगी। स्मार्टक्लासिस संचालित होंगे। यह विद्यालय पूरी तरह आवासीय रहेगा। विद्यालय का निर्माण समाज कल्याण विभाग द्वारा कराया जाएगा। सिलाना क्लस्टर में केवल चांदन हेडी गांव में जिला पंचायत की 1.265 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध हुई है। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने इसके लिए आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

---------------
इन गांवों में निर्माण के लिए मांगी गई है जमीन
सीडीओ चांदनी सिंह ने बड़ौत एसडीएम और बीडीओ को सिलाना में पानी की टंकी का निर्माण के लिए नौ वर्ग मीटर जमीन चाहिए। बासौली, मुकंदपुर, बरवाला में मिनी स्टेडियम, ग्राम चांदनहेडी में स्पोर्ट्स कॉप्लेस के लिए आठ हजार मीटर, मल्टीपरपज स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण भवन निर्माण के लिए 400 वर्ग मीटर, बसौली में चिलिंग प्लांट के लिए एक एकड़ भूमि, बच्चों के पार्क के लिए 400 वर्ग मीटर भूमि, मल्टीपरपज बरवाला को छोड़कर प्रत्येक गांवों में 200 मीटर भूमि, ग्राम चांदन हेडी में आश्रम पद्वति विद्यालय भवन के लिए 30 बीघा, खाद्य प्रसंस्करण केंद्र की स्थापना के लिए 400 वर्ग मीटर जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed