{"_id":"5a64e9a24f1c1ba5268b5d1f","slug":"31516562850-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकीमपुरा की टीम ने जीता उदघाटन मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकीमपुरा की टीम ने जीता उदघाटन मुकाबला
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
सिरसलगढ़ गांव में रविवार को उज्ज्वल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें उद्घाटन मैच मुकीमपुरा की टीम ने जीता।
प्रतियोगिता का शुभारंभ फीता काटकर रालोद प्रांतीय उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल की प्रतिभाएं छिपीं हैं। जनपद की खेल प्रतिभाएं देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं। बिजवाडा की बहू कविता तोमर इसका जीता जागता उदाहरण है। जिसने गांव देहात से निकलकर डब्लूडब्लूडब्लूई रेसलिंग तक का सफर तय किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सिरसलगढ़ और मुकीमपुरा की टीम के बीच हुआ। इसमें मुकीमपूरा की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित आठ ओवर में 7 विकेट खोकर 94 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिरसलगढ़ की टीम सातवें ओवर में 60 रन पर सिमट गई। मुकीमपुरा के अजय कुमार मैन आफ दी मैच रहे। इसमें अरुण और धर्मेंद्र ने अंपायर की भूमिका निभाई। इसमें गगन, जोनी, शिवा, विकास, पिंटू, विनीत, अरविंद, रजत तोमर आदि रहे।