{"_id":"5a57b9b34f1c1b3a198b46fb","slug":"31515698611-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक मुख्यालय पर अलावलपुर के ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक मुख्यालय पर अलावलपुर के ग्रामीणों का प्रदर्शन
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक मुख्यालय पर अलावलपुर के ग्रामीणों का प्रदर्शन
बड़ौत। शौचालय निर्माण न होने से क्षुब्ध अलालवपुर गांव के काफी संख्या में ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को बावली रोड स्थित ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। उनकी कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंचे बीडीओ ने ग्रामीणों को शांत किया और जांच कर कार्रवाई की बात कही। ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई न होने पर डीएम मुख्यालय पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
ग्रामीणों ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद के प्रत्येक गांवों मेें खुले मेें शौच मुक्त करने के लिए शौचालय निर्माण कराया जा रहा है। उनके यहां भी शौचालयों का निर्माण तो हुआ लेकिन अधिकतर अपात्रों को ही इसका लाभ दिया गया। पात्र लोगों को शौचालय निर्माण के लिए भटकना पड़ रहा है। बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
ग्रामीणों के प्रदर्शन का पता चलने पर बीडीओ प्रेम चंद ने उन्हें जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। बीडीओ ने कहा कि कुछ शिकायतें मिली हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान ने आरोपों को निराधार बताया। प्रदर्शन करने वालों मेें प्रमोद, रामकुमार, श्याम सिंह, रामचन्द, आजाद, अनिल, संजय, दीपक, सोहनपाल, धर्मेंद्र, सुरेश शामिल रहे।