{"_id":"5a4fd47a4f1c1baa268b7d3a","slug":"31515181178-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवकों ने राष्ट्रोदय चेतना रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवकों ने राष्ट्रोदय चेतना रैली निकाली
Updated Sat, 06 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वयंसेवकों ने राष्ट्रोदय चेतना रैली निकाली
बड़ौत (बागपत)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवकों ने नगर में राष्ट्रोदय चेतना रैली निकाली। इसमें देश को विश्व गुरु का दर्जा दिलाने के लिए प्रयास तेज करने का आह्वान किया गया।
विभाग प्रचारक कृष्ण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर पीएन शर्मा पार्क से रैली का शुभारंभ किया। रैली नगर के बड़ौली रोड, गुराना रोड, नेहरू रोड, गांधी रोड, बिनौली रोड, आजाद नगर, ठाकुरद्वारा, बावली रोड, चौधरान पट्टी, छपरौली चुंगी से आवास विकास कालोनी होते हुए वापस पीएन शर्मा पार्क पर समाप्त हुई। रैली के माध्यम से कहा गया कि देश के हित और इसकी सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर रहें। इसे विश्व गुरु का दर्जा दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं।
समापन समारोह में नगर संघ चालक राकेश, अरुण सोलंकी एवं जिला प्रचारक रोहित ने गुरु गोबिंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि देश की अस्मिता एवं अखंडता के लिए स्वयंसेवक को हमेशा तत्पर रहना चाहिए। भारत जब तक विश्व गुरू नहीं बन जाता, तब तक स्वयंसेवक चैन से नहीं बैठेंगे। प्रेम चंद जैन, जिनेश, पंकज और गोपाल ने सफल यात्रा के लिए स्वयंसेवकों का आभार जताया। इस दौरान 25 फरवरी को होने वाले प्रांतीय स्तरीय कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। रैली में विधायक केपी मलिक, राम कुमार पंवार, संजय खोखर, नीरज शर्मा, सचिन वत्स, संदीप शर्मा, विक्रांत, रविंद्र राठी, अभिषेक, राजीव, महीपाल, महेश, रजनीश, चंद्रवीर आदि शामिल रहे।