{"_id":"5a3817a54f1c1bee6a8b4a65","slug":"31513625509-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापक तोमर ने पर्चा वापस लिया, अध्यक्ष पद पर सीधी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापक तोमर ने पर्चा वापस लिया, अध्यक्ष पद पर सीधी टक्कर
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापक तोमर ने पर्चा वापस लिया, अध्यक्ष पद पर सीधी टक्कर
बड़ौत (बागपत)।
दिगंबर जैन कॉलेज में 22 दिसंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर सोमवार को नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न हो गई। इस दौरान अध्यक्ष पद के उम्मीदवार व्यापक तोमर ने अपना पर्चा वापस ले लिया। इसके बाद कॉलेज में छात्रसंघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर भी सीधी टक्कर हो गई है। दूसरी तरफ उम्मीदवारों ने जनसंपर्क भी तेज कर दिया है।
नगर के दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में 22 दिसंबर को छात्रसंघ चुनाव होना है। जबकि जैन स्थानवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया होगी। इसी के अंतर्गत दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज मेें छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर सोमवार को नाम वापसी की प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद पर व्यापक तोमर ने अपना पर्चा वापस ले लिया है। अब अध्यक्ष पद पर अक्षय चौहान और हेमंत खोखर के बीच चुनावी टक्कर होगी। अन्य पदों पर उपाध्यक्ष पद पर सामिया और खुशी जैन, महामंत्री पद पर शुभ जैन और सुमन, सचिव पद पर अन्नु कुमारी और याचिका, कोषाध्यक्ष पद पर पिंकी और रचना आर्य चुनावी मैदान में हैं। चुनाव अधिकारी डॉ. रजनी कश्यप और प्राचार्य डॉ.. वीरेंद्र सिंह ने बताया चुनाव की सभी तैयारियों पूर्ण कर ली है।
चुनाव स्थगित
बड़ौत (बागपत)। जेवी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कॉलेज में 22 दिसंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव किन्हीं कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है।