फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रधानाध्यापक के खिलाफ किया प्रदर्शन

प्रधानाध्यापक के खिलाफ किया प्रदर्शन

Thu, 14 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक के खिलाफ किया प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय, बड़का में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने बुधवार को विद्यालय में शिक्षण कार्य न होने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा प्रधानाध्यापक के नियमित रूप से विद्यालय में न रहने से छात्र-छात्राएं जन सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग के अफसरों से मामले में जल्द से जल्द जांच कर कार्रवाई करने की मांग उठाई।
वर्ष 1964 में विद्यालय की स्थापना होने के बाद औसिक्का, बड़का, बाम, ईदरीशपुर आदि सहित दूरदराज गांव के काफी संख्या में छात्र-छात्राएं यहां पढ़ने आते हैं, लेकिन लगातार शिक्षण कार्य की गुणवत्ता खराब होने और प्रधानाध्यापक हारुण मनव्वर सहित कई शिक्षकों के विद्यालय में उपस्थित न रहने के कारण अधिकांश बच्चे स्कूल छोड़ चुके हैं। फिलहाल स्कूल में 137 बच्चे पंजीकृत हैं। ग्रामीणों ने कहा स्कूल में बच्चों के लिए न तो बैठने की उचित व्यवस्था है और न ही सर्दी के मौसम से ठंड से बचने की। प्रधानाचार्य के न रहने पर शिक्षक भी लापरवाही करते हैं। इस बारे में कई बार शिकायतें की, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

बीईओ विनोद वर्मा ने कहा प्रधानाध्यापक के खिलाफ कई बार शिकायत मिल चुकी है। जांच कर कार्रवाई होगी। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि इरफान ने कहा विद्यालय मेें खराब शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई बार शिक्षा विभाग के अफसरों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। दूसरी तरफ प्रधानाध्यापक हारुण मनव्वर ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा अभिभावक व छात्र-छात्राएं झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा उनके पास एनपीआरसी का भी चार्ज है, इस कारण कई बार विद्यालय से बाहर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed