फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   खेलों में बेहतर कॅरियर संभव: एसडीएम

खेलों में बेहतर कॅरियर संभव: एसडीएम

Sat, 25 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खेलों में बेहतर कॅरियर संभव: एसडीएम
खेलों में बेहतर कॅरियर संभव: एसडीएम
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम विवेक कुमार यादव ने फीता काटकर किया। विशिष्ठ अतिथि सीओ दिलीप सिंह और आस्था हॉस्पिटल की डॉयरेक्टर शशिप्रभा रही।
एसडीएम विवेक कुमार यादव ने कहा कि बच्चे खेलों से भी अपना भविष्य बना सकते है। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी प्रतिभाग करना चाहिए। इससे शरीर स्वस्थ रहता है। शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढने के लिए योग, ध्यान करना चाहिए। विद्यालय के शिक्षकों से अपील की बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दें, ताकि वह आगे चलकर देश का नाम रोशन करें। योगाचार्य प्रियंका आर्या ने बताया कि स्कूल के बच्चे खेलों में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करते है। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारवान बनाया जाता है। अध्यक्ष मनोज आर्य, प्रधानाचार्य शक्ति सिंह, नर्गीस, प्रहलाद सिंह, अजब सिंह, अमरदीप, आकांक्षा का सहयोग रहा।
विज्ञापन

---
चिकनी मिट्टी से बनाई आकर्षक प्रतिमाएं
अग्रवाल मंडी टटीरी। बंसत वैली इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आटर्स एंड एजूकेशन चौहल्दा में दस दिवसीय मिट्टी की मूर्ति बनाने की कार्यशाला का समापन हुआ। बीएफए के छात्र-छात्राओं ने चिकनी मिट्टी से अद्भूत मूर्तियां बनाकर सभी को चकित कर दिया। राजवीरी उर्फ पूनम ने भगवान गणेश की आठ फूट ऊंची गणेश की प्रतिमा बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पीयूष की हंस पर विराजमान मां सरस्वती प्रतिमा द्वितीय और द्वितीय स्थान पर आंसू और हेमाकांत की प्रतिमाएं रही। ग्रीया पंवार ने माखन खाते श्रीकृष्ण सहित विभिन्न विद्यार्थियों ने अपनी कला से मिट्टी से अनमोल प्रतिमा बनाई। डॉयरेक्टर प्रेमप्रकाश प्रेमी, कमलकांत निर्णायक मंडल में रहे। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। अनिता, सत्तार, श्रीओम का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्काउट शिविर में प्रशिक्षण दिया
बागपत। शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में चल रहे स्काउट गाइड शिविर में प्रशिक्षक रामकिशन ने प्रशिक्षुओं को विभिन्न प्रकार की गांठों एवं बंधनों की सहायता से तंबू बनाने सिखाएं। दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षुओं को ध्वज प्रतिज्ञा के बारे में बताया। स्काउट और गाइड के नियमों को जीवन में अपनाने का संकल्प दिलाया। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार, डॉ. उमलेश रानी, गौरव कुमार, विश्वनाथ गौतम, कपिल कुमार, पवन कुमार, डॉ. वारिज पांडेय, गजत सिंह, गुरदास सिंह, विनोद कुमार, गजे सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed