फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जीएसटी से राहत नहीं दी तो आंदोलन

जीएसटी से राहत नहीं दी तो आंदोलन

Wed, 15 Nov 2017 01:02 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी से राहत नहीं दी तो आंदोलन
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव में जीएसटी के विरोध में कारोबारियों ने की बैठक की। इसमें दर्रे और पायदान के छोटे कारोबारियों ने सरकार से जीएसटी से राहत दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा यदि सरकार ने कारोबारियों की समस्या शीघ्र हल नहीं की तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन

निरपुड़ा गांव के कंबलिया मोहल्ले में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए असद ने कहा कि गांव में दर्रे और पायदान बनाने वाले लगभग तीन सौ से अधिक परिवार हैं। जिनके छोटे छोटे कारोबार हैं। पिछले दिनों सरकार द्वारा जीएमटी लगाने के कारण अधिकांश लोगों ने अपने कारोबार बंद कर दिए हैं। इससे इन परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने लगी है। छोटे कारोबारियों के कारोबार जीएसटी के कारण बंद हो गए हैं। गांव में चंद परिवार ही दर्रे और पायदान बना रहे हैं। अन्य के कारोबार बंद हो चुके हैं। निर्णय लिया यदि शीघ्र सरकार ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया तो ये कारोबारी आंदोलन शुरू करेंगे। संचालन हाजी मुस्तफा ने किया। इसमें यूनुस, इदरीश, सद्दीक, अनवर, खलील, महमूद, शकील, गफ्फार, सत्तार, याकूब, आजाद आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed