फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   50 हजार किसानों के माफ होंगे 195 करोड़

50 हजार किसानों के माफ होंगे 195 करोड़

Wed, 12 Jul 2017 12:51 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
50 हजार किसानों के माफ होंगे 195 करोड़
बागपत। कर्ज माफी के दायरे मेें आने वाले किसानों की सूची तैयार हो गई है। जिले के 50 हजार किसानों का करीब 195 करोड़ रुपये का ऋण माफ किए जाने की तैयारी है। सहकारी बैंक और समितियों के 3182 किसानों को कर्ज माफी का लाभ मिलेगा। बुधवार को शासन के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

ऋण माफी को लेकर लंबे समय से ऊहापोह चली आ रही थी। बागपत के नोडल अधिकारी बनाए उप निदेशक कृषि धुरेंद्र कुमार ने बताया कर्ज माफी के दायरे में आने वाले लघु एवं सीमांत किसानों की सूची तैयार कर ली गई है। नियमों के आधार पर बैंकवार सूची तैयार कराई। बागपत जिले के 50 हजार 48 किसानों को ऋण माफी का लाभ मिलेगा और इनके करीब 195 करोड़ रुपये माफ होंगे। बैंकों की ओर से सूचनाएं मिल गई है। इन सूचनाओं को कंपाइल कर अब पोर्टल पर अप लोड किया जाएगा। बुधवार को शासन के साथ दोबारा से वीडियो कांफ्रेंसिंग की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

इन बैंकों के कर्ज होंगे माफ
जिन राष्ट्रीयकृत और सहकारी बैंकों के ऋण माफ किए हैं, इनकी संख्या करीब 16 है। इनमें इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, देना बैंक, इंडियन बैंक, ऑरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, पंजाब एंड सिंध बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, एसबीआई, एसयूपीजीबी, सिंडीकेट बैंक, यूको बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और सहकारी बैंक को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋण माफी से बाहर बैंक
जिले में कार्पोरेशन बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और आईडीबीआई बैंक से ऋण लेने वाले किसानों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। इन बैंकों से ऋण लेने वाले कर्ज माफी के दायरे में आए किसानों की संख्या करीब 761 है।
सिंडीकेट बैंक के 15 हजार किसान लाभान्वित
बागपत में अग्रणी सिंडीकेट बैंक से ऋण लेने वाले 15277 किसान इस योजना से लाभ लेंगे। ओरियंटल बैंक से ऋण लेने वाले 8355 किसानों को लाभ होने जा रहा है।
लखनऊ में 15 जुलाई से होगी ट्रेनिंग
ऋण वितरण समिति में शामिल अधिकारियों की ट्रेनिंग 15 जुलाई से लखनऊ में शुरू होगी। उपकृषि निदेशक धुरेंद्र कुमार ने बताया कमेटी में सीडीओ, एलडीएम, एआर सहकारिता, डीसीओ और उद्यान अधिकारी समेत अन्य अधिकारी शामिल हैं।
ऋण माफी के लिए हेल्प लाइन
जिला कृषि अधिकारी के दफ्तर में इसके लिए हेल्प लाइन शुरू की गई है। किसान 0121-2220895 बेसिक फोन पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल नंबर भी जारी किया है। उप कृषि निदेशक ने बताया 9235629711 नंबर पर कॉल की जा सकती है।

आधार कार्ड के लिए लगेंगे विशेष कैंप
ऐसे किसान, जिनके पास आधार कार्ड नहीं है और वह ऋण माफी के दायरे में है। ऐसे किसानों के लिए विशेष कैंप लगाकर आधार कार्ड बनवाने का काम किया जाएगा। इस बाबत सीएम योगी आदित्य नाथ ने जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed