{"_id":"595e94514f1c1b40108b4667","slug":"31499370577-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से दो भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से दो भाई घायल
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर के राष्ट्र वंदना चौक के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। लोगों ने पीछा कर ट्रक चालक को पकड़कर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया।
डौला गांव निवासी दो भाई अशोक और धनीराम बाइक पर सवार होकर बृहस्पतिवार को किसी काम से बागपत शहर में आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंची, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह दोनों घायल हो गए। उधर, आरोपी चालक ने ट्रक को लेकर भागने का प्रयास किया, लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। इसके अलावा बागपत-मेरठ मार्ग पर मीतली गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में सुभाष निवासी डालूहेड़ा और अंकित निवासी अमीनगर सराय घायल हो गए।