{"_id":"595014cf4f1c1b555f8b456d","slug":"31498420431-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपीडी से गैरहाजिर डॉक्टरों को मरीज करेंगे कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपीडी से गैरहाजिर डॉक्टरों को मरीज करेंगे कॉल
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
बागपत। ओपीडी से गैरहाजिर रहने वाले डॉक्टरों को अब मरीज ही कॉल कर लोकेशन पूछेंगे। सीएचसी बागपत में इसकी पहल हुई है। ओपीडी से गैर हाजिर रहने वाले एक डॉक्टर का मोबाइल नंबर दीवार पर लिखवाया गया है।
हरियाली, साफ-सफाई, मरीजों के उपचार के मामले में बागपत सीएचसी मंडल में दूसरे स्थान पर है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बताया आए दिन मरीज शिकायत करते हैं कि कुछ डॉक्टर ओपीडी में नहीं मिलते। मरीजों की सुविधा के लिए अब डॉक्टरों के नंबर ओपीडी के बाहर लिखवा दिए जाएंगे। एक डॉक्टर का नंबर लिखवा दिया गया। इससे पहले ओपीडी से लेकर परिसर और जच्चा-बच्चा वार्ड की गैलरी सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। बॉयो मैट्रिक मशीनों से डॉक्टरों की हाजिरी लग रही है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बताया लापरवाही सहन नहीं होगी। ओपीडी पर नहीं बैठने वाले चिकित्सक के बाहर नंबर लिखवाया है।