फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दूसरें दिन भी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यो का बहिष्कार किया

दूसरें दिन भी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यो का बहिष्कार किया

Sat, 24 Jun 2017 01:08 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
दूसरें दिन भी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यो का बहिष्कार किया
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रेवन्यू बार एसोसिएशन बड़ौत के सदस्यों ने दूसरे दिन भी अधिवक्ता के साथ मारपीट और लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर न्यायिक कार्य का बहिष्कार रखा और तहसील में प्रदर्शन कर धरना दिया।

शुक्रवार को बार के अध्यक्ष वेद पाल पंवार और महामंत्री आनंद पाल तोमर के नेतृत्व में अधिवक्ता एकत्र हुए। उन्होंने कहा 21 जून को अधिवक्ता शकील अहमद के साथ तहसील गेट पर मारपीट और लूट हुई, लेकिन अभी तक पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई। वहीं प्रवेंद्र कुमार अधिवक्ता के विरुद्ध थाना बिनौली पर झूठा केस दर्ज किया और उसे शीघ्र वापस लेने की मांग की। अधिवक्ताओं ने कहा यदि बिनौली पुलिस ने केस वापस नहीं लिया और शीघ्र अधिवक्ता शकील अहमद के साथ मारपीट और लूट करने वाले गिरफ्तार नहीं हुए तो एसोसिएशन उग्र आंदोलन करने पर विवश होगी। दूसरे दिन भी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया और प्रदर्शन कर धरना दिया। इसमें धर्मवीर सिंह, यशवीर चौहान, वीरेंद्र चौहान, विनेश तोमर, सतपाल मान, सतपाल पंवार, दीपक राठी, ओमपाल, अनिल खोखर, पुष्पेंद्र तोमर, संजीव चौधरी, रूपेश तोमर, हरेंद्र तोमर, संतोष जैन, विनोद मान, जयवीर सिंह, वीरेंद्र शर्मा, कुलदीप तोमर, ब्रह्मपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed