{"_id":"6647e31ee8f88591970b5317","slug":"300-farmers-of-hariyakheda-are-ready-to-give-their-land-and-have-given-their-consent-baghpat-news-c-28-1-bag1001-113161-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जमीन देने के लिए हरियाखेड़ा के 300 किसान तैयार, सहमति दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जमीन देने के लिए हरियाखेड़ा के 300 किसान तैयार, सहमति दी
Sat, 18 May 2024 04:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 18 May 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
बालैनी। पुरा महादेव के पास हरियाखेड़ा के जंगल में अंतरराष्ट्रीय योग व आरोग्य केंद्र के लिए जमीन अधिग्रहण देने के लिए 300 किसान तैयार हो गए हैं। जिन्होंने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर भी किए। जबकि 150 किसानों ने मुआवजा कम बताकर जमीन देने से मना कर दिया।
पुरा महादेव के पास अंतरराष्ट्रीय योग व आरोग्य केंद्र बनाए जाने की योजना है। इसके लिए करीब 87 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण की जाएगी। इसमें हरियाखेड़ा के किसानों की 74.940 हेक्टेयर, ग्राम समाज की तीन हेक्टेयर, वन विभाग की 9.627 हेक्टेयर जमीन शामिल है। हरियाखेड़ा गांव के 100 परिवारों के 450 किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा, जिसे चिह्नित भी कर लिया गया। अफसरों ने किसानों से जमीन के अधिग्रहण को लेकर वार्ता की और सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा देना तय किया। जिसके चलते शुक्रवार को हरियाखेड़ा गांव में पहुंचे राजस्व अफसरों ने जमीन देने के लिए तैयार किसानों से सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराए। राजस्व निरीक्षक प्रवेश तोमर ने बताया कि अधिकांश किसान जमीन देने के लिए तैयार हो गए हैं, अन्य किसानों को भी जल्द तैयार कर लिया जाएगा।
किसानों को इस तरह मिलेगा मुआवजा
तहसील के अफसरों ने बालैनी-पुरा मार्ग पर स्थित सड़क किनारे वाली जमीन का 72 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर, मुख्य मार्ग से 200 मीटर दूर की जमीन का 62 लाख रुपये हेक्टेयर मुआवजा निर्धारित किया। इसके अलावा इससे पीछे से वन विभाग की जमीन तक 52 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
डीएम से मिलेगा किसानों का प्रतिनिधि मंडल
हरियाखेड़ा गांव के किसान नेता महीपाल सिंह ने बताया कि अफसरों से सर्किल रेट से चार गुना मुआवजे पर जमीन देना तय हो गया है। जिसमें मुआवजा की धनराशि बढ़वाने की मांग को लेकर किसानों का प्रतिनिधि मंडल डीएम से मुलाकात करेगा।
-- -- -- -
शिविर लगाकर किसानों के बैंक खाते खोले
हरियाखेड़ा गांव में अधिग्रहण होने वाली भूमि का मुआवजा देने के लिए किसानों के बैंकों में खाते भी खुलवाए गए। जिसके चलते शुक्रवार को कैनरा बैंक के कर्मियों ने शिविर लगाकर ऐसे किसानों के खाते खोले, जिनके बैंकों में खाते नहीं है।