{"_id":"6685e268415fb0a2af0536b6","slug":"29-chos-found-absent-during-inspection-salary-deducted-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-114977-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 29 सीएचओ निरीक्षण में अनुपस्थित मिले तो वेतन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 29 सीएचओ निरीक्षण में अनुपस्थित मिले तो वेतन काटा
विज्ञापन
बागपत। लोगों को गांव में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिले में 203 उपस्वास्थ्य केंद्र हैं। इन केंद्रों पर लोगों की जांच और टेली कंसलटेशन कराने के लिए सीएचओ नियुक्त किए गए हैं। अधिकारियों के निरीक्षण में 29 सीएचओ अनुपस्थित मिले। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने इनका वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। इनमें से चार केंद्रों पर 15 दिन से अधिक और एक केंद्र पर तैनात सीएचओ 27 दिन से अनुपस्थित चल रहा था।
-- -
इन केंद्रों के सीएचओ का काटा वेतन
बसी के सीएचओ संजय कुमार नागर 18 दिन, टटीरी केंद्र पर तैनात सुमित सैन 17 दिन, बोपरा केंद्र पर तैनात अंकित सिंह जादौन 27 दिन, सैडभर में तैनात दीपक कुमार 16 दिन, मवींकला केंद्र पर तैनात प्रेरणा शर्मा 13 दिन, तिलवाड़ा केंद्र पर तैनात बिजेंद्र सिंह का आठ दिन, बदरखा केंद्र पर तैनात अरुणा सात दिन, मुकंदपुर पर तैनात सुरेश मेहरा और तिलपनी केंद्र पर तैनात उमेश कुमार का तीन दिन, भडल केंद्र पर तैनात मनु कुमारी, रंछाड़ केंद्र पर तैनात पायल तोमर, बिहारीपुर केंद्र पर तैनात मजलूम, दत्तनगर केंद्र पर तैनात लकी पाराशर, मुकारी केंद्र पर तैनात मुकेश का दो-दो दिन और बिजवाड़ा केंद्र पर तैनात कुमारी आरजू, पिचौकरा केंद्र पर तैनात मोहम्मद शहजाद, कान्हड़ केंद्र पर तैनात रीना, फैजपुर केंद्र पर तैनात सोनी, अहेड़ा केंद्र पर तैनात दिव्या वर्मा, दौझा केंद्र पर तैनात स्वाति, लूंब केंद्र पर तैनात अबूल खेर, बासौली केंद्र पर तैनात चंचल, बौढ़ा केंद्र पर तैनात हंसराज गुर्जर, ककौरकलां केंद्र पर तैनत सुनील पारिक, फुलैरा केंद्र पर तैनात गौरव कुमार, गौना केंद्र पर तैनात मनीष कुमार, जौनमाना केंद्र पर तैनात नितिका, ढिकाना केंद्र पर तैनात सिमरन दास और लुहारी केंद्र पर तैनात कपिल सोनी का एक-एक दिन का वेतन काटा गया है।
-- -
वर्जन -
केंद्रों से अनुपस्थित मिलने पर 29 सीएचओ के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अनुपस्थित मिले सीएचओ का वेतन काट दिया गया है। -डा. यशवीर सिंह, डिप्टी सीएमओ