फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   2807 candidates will give entrance exam of B.Ed at six centers

Baghpat News: छह केंद्रों पर 2807 परीक्षार्थी देंगे बीएड की प्रवेश परीक्षा

Wed, 14 Jun 2023 05:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 05:46 PM IST
विज्ञापन
2807 candidates will give entrance exam of B.Ed at six centers
- आज दो पालियों में होगी परीक्षा, व्यवस्था में जुटे केंद्र संचालक
विज्ञापन

फोटो - 6
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत। जनपद में बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा संपन्न कराने के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं। बृहस्पतिवार को दो पालियों में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। उधर परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए बुधवार को सभी केंद्र संचालक सीसीटीवी कैमरे, सिटिंग प्लान, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था की तैयारियों में जुटे रहे।
पहली सुबह नौ से 12 और दूसरी दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। कुल छह केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 2807 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज के केंद्र अधीक्षक वकीलचन्द जैन ने बताया कि परीक्षा को लेकर तीन जोन बनाए गए हैं। प्रशासन ने तीन जोनल मजिस्ट्रेट, चार स्टेटिक मजिस्ट्रेट, छह सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। इसके अलावा दो स्टेटिक और दो सेक्टर मजिस्ट्रेट रिजर्व रखे हैं।
विज्ञापन

केंद्रों पर 236 कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए गए हैं। तीनों एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इनके अलावा परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों के अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक के अलावा दो कक्ष निरीक्षक और पर्यवेक्षक की उपस्थिति में प्रश्नपत्र खोले जाएंगे। परीक्षा संपूर्ण होने पर अभ्यार्थियों के सामने ही ओएमआर सीट को पैकेट में सील कर ट्रेजरी में जमा कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-- ये हैं परीक्षा केंद्र
परीक्षा केंद्र अभ्यर्थी
यमुना इंटर काॅलेज बागपत 307
डीएवी इंटर काॅलेज, टटीरी 500
गांधी विद्यालय इंटर काॅलेज खेकड़ा 500
जनता वैदिक डिग्री काॅलेज बड़ौत 500
जनता वैदिक इंटर काॅलेज बड़ौत 500
दिगंबर जैन इंटर काॅलेज बड़ौत 500


-- सख्त रहेगी व्यवस्था
परीक्षा के 30 मिनट पहले केंद्र के गेट बंद हो जायंगे।

- बायोमैट्रिक उपस्थित दर्ज होगी
- केंद्र पर एक घंटा पहले पहुंचना है
- सिर्फ प्रवेश पत्र, आईडी प्रूफ और पेन ले जाने की अनुमति होगी
- फेशियल रीडिंग ली जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed