फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   28 dilapidated sub-centres will be demolished, health department's recommendation

ध्वस्त होंगे 28 जर्जर उपकेंद्र, स्वास्थ्य विभाग की संस्तुति

Tue, 29 Jun 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
28 dilapidated sub-centres will be demolished, health department's recommendation
बागपत। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 28 जर्जर उपकेंद्र चिन्हित कर ध्वस्तीकरण की संस्तुति कर दी है। इन उपकेंद्रों के स्थान पर नए भवन का निर्माण नहीं कराया जाएगा। लोगों को पास के उपकेंद्र, पीएचसी और सीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने बागपत ब्लॉक में सरूरपुर पीएचसी और सात उपकेंद्र सहित आठ, बड़ौत ब्लॉक में पांच, बिनौली ब्लॉक में चार, खेकड़ा और छपरौली ब्लॉक में दो-दो उपकेंद्र और पिलाना ब्लॉक में सात उपकेंद्र जर्जर हैं। सर्वे के बाद ही सभी भवनों के ध्वस्तीकरण की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

इनका होगा ध्वस्तीकरण -
बागपत में खेड़ा इस्लामपुर, पीएचसी सरूरपुर कलां, उपकेंद्र निवाड़ा, मीतली, धनौरा, गाधी, गौरीपुर जवाहरनगर, पाबला बेगमाबाद, बड़ौत ब्लॉक में बड़का, हिलवाड़ी, कोताना, कंडेरा व वाजिदपुर, बिनौली ब्लॉक में बिनौली, कैड़वा, गांगनौली व खफराना, खेकड़ा ब्लॉक में सिगौली तगा व लहचौड़ा, छपरौली ब्लॉक में आसारा-दो व किरठल-दो, पिलाना ब्लॉक में चमरावल, पांची, खट्टा, ढिकौली, सिंघावली, सलावतपुर खेड़ी उपकेंद्र का ध्वस्तीकरण की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
जिले में 28 जर्जर उपकेंद्रों की ध्वस्तीकरण की संस्तुति की गई है। फिलहाल इन केंद्रों के स्थान पर नए उपकेंद्रों का निर्माण नहीं कराया जाएगा। लोगों को उपकेंद्रों के पास के अस्पतालों में उपचार दिलाया जाएगा। सीएमओ डॉ. आरके टंडन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed