फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   27 brick kilns filled with water

27 ईंट भट्टों में भरवाया पानी

Sun, 25 Feb 2018 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 25 Feb 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
27 brick kilns filled with water
एक भट्ठे में पानी भरवाकर बंद कराते एसडीएम विवेक कुमार यादव। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बगैर मानक पूरे किए संचालित ईंट भट्ठों पर प्रशासन की कार्रवाई का डंडा चला। बागपत, बड़ौत और खेकड़ा तहसील क्षेत्र में 27 ईट भट्ठों में पानी भरवाया गया। कार्रवाई के दौरान एक ईंट भट्ठे पर एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव का पैर भी झुलस गया। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। बाद में उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
विज्ञापन


एनजीटी के आदेश पर जिले में बगैर मानक पूरे किए संचालित कराए जा रहे ईंट भट्ठों को बंद करा दिया। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को शिकायत मिली की कि जिले में अधूरे मानक वाले ईंट भट्ठे संचालित हैं। शनिवार को एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव टीम के साथ चेकिंग अभियान पर निकले।
विज्ञापन


अंडाकार चिमनी वाले सहवानपुर के शिव ब्रिक फील्ड, डीएसवाई ब्रिक फील्ड गौना, केएमआई ब्रिक फील्ड सिंगौली तगा, महादेव ब्रिक फील्ड नामक भट्ठे नियमों को ताक पर रखकर संचालित मिले। इन्हें पानी डलवाकर बंद कराया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कृष्ण ब्रिक फील्ड पूरणपुर नवादा, भारत ब्रिक फील्ड, भगवती ब्रिक फील्ड, महादेव ब्रिक फील्ड पूरणपुर नवादा और प्रवीण भट्टा में भी पानी भरवाया गया। अंडाकार चिमनी वाले भट्ठों पर जिग जैग की व्यवस्था नहीं मिली।

खेड़ा इस्लामपुर, निनाना, सुल्तानपुर हटाना, राजपुर खामपुर समेत बड़ौत, बागपत और खेकड़ा तहसील क्षेत्र के 27 ईंट भट्ठों में पानी भरवाया । उधर, कार्रवाई के दौरान निनाना में एक ईंट भट्ठे पर एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव का पैर आग से झुलस गया। भट्ठे की आग में पानी डलवाने के दौरान पैर आग में चला गया। कर्मचारी उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।


नहीं चलेंगे अवैध ईंट  भट्ठे : ऋषिरेंद्र कुमार
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा कि जिले में एक भी अवैध ईंट भट्ठे को नहीं चलने दिया जाएगा। एनजीटी, प्रदूषण विभाग के नियमों का पालन करना होगा। एनओसी प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही भट्ठे ही संचालित करने दिए जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed