{"_id":"64c019a8ec3b5b9e5702bd54","slug":"250-kva-power-transformer-stolen-in-wajidpur-village-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-1778-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: वाजिदपुर गांव में 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: वाजिदपुर गांव में 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी
विज्ञापन
बड़ौत। वाजिदपुर गांव में रखे 250 केवीए का ट्रांसफार्मर सोमवार की रात चोरी हो गया। इससे 400 घरों में बिजली-पानी संकट गहरा गया। आरोप है कि सूचना के बाद भी बिजली कर्मी नहीं पहुंचे, इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अवर अभियंता के खिलाफ आक्रोश जताया।
सोमवार रात चोर वाजिदपुर गांव में रखे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर को चोरी कर ले गए। मंगलवार तड़के तीन बजे ग्रामीणों को इसकी जानकारी लगी। तभी ग्रामीणों ने इसकी सूचना ऊर्जा निगम के अफसरों को दी, लेकिन कोई मौके पर कोई नहीं पहुुंचा। सुबह होने पर लोगों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए विद्युत निगम के खिलाफ आक्रोश जताया। ग्रामीण पवन शर्मा, प्रभात, दीपक, सुनील, प्रमोद, अरविंद ने जल्द से जल्द दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाएं जाने की मांग की। एक्सईएन द्वितीय केपी पुरी ने बताया कि सूचना पर कर्मचारी भेज दिएं गए थे। जल्द ही बिजली आपूर्ति की जाएगी।