फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   25 thousand bovine smuggler arrested in encounter

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोवंश तस्कर गिरफ्तार

Wed, 06 Jan 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
25 thousand bovine smuggler arrested in encounter
रटौल-मुबारिकपुर मार्ग पर मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुआ बदमाश को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : BAGHPAT
बुधवार को रटौल-मुबारिकपुर मार्ग पर पुलिस और एसओजी से हुई मुठभेड़
विज्ञापन

पैर में गोली लगने से घायल हुआ इनामी, उसका साथी चकमा देकर फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर (बागपत)। रटौल-मुबारिकपुर मार्ग पर गैस एजेंसी के पास गोवंश तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी गोवंश तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया है। पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी खेकड़ा में भर्ती कराया है।
बुधवार को खेकड़ा पुलिस रटौल नहर के पुल के समीप चेकिंग कर रही थी। पुलिस को रटौल की ओर से दो गोवंश तस्करों के आने की सूचना मिली। पुलिस और एसओजी की टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को घेर लिया। आरोपियों ने पुलिस पर फायर झोंक भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में एक गोवंश तस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया, जबकि उसका फरार हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी रटौल निवासी सावेज पुत्र नूरदीन को सीएचसी खेकड़ा पर भर्ती कराया है।
विज्ञापन

खेकड़ा सीओ मंगल सिह रावत, कोतवाल रविन्द्र सिंह, इंस्पेक्टर मुनेन्द्र पाल सिह ने फरार हुए बदमाश की तलाश में जंगल में कांबिग की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। सीओ ने बताया की घायल गो तस्कर पर 25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने गो तस्कर से एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किए है। फरार हुए आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed