फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   23 infected in Aminagar Sarai, Kandera and Khekra

अमीनगर सराय, कंडेरा और खेकड़ा में मिले 23 संक्रमित

Tue, 14 Jul 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
23 infected in Aminagar Sarai, Kandera and Khekra
बागपत। कोरोना संक्रमण के एक साथ 23 मामले सामने आए हैं। अमीनगर सराय में एक ही मोहल्ले में पांच संक्रमित मिले हैं। खेकड़ा में मोबाइल विक्रेता के परिवार के पांच और मेडिकल स्टोर संचालक के परिवार के तीन सदस्य संक्रमित मिले। रमाला थाना क्षेत्र के कंडेरा में एक और बड़ौत सीएचसी क्षेत्र में भी संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वे और सैनिटाइज अभियान चलाया। गलियों को सील कराया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि सोमवार को कंडेरा गांव से एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जिसे टटीरी के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव में एंटीजन किट से 67 लोगों की जांच की गई, जिसमें दिल्ली की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने वाले युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद गांव के 60 घरों में सर्वे के बाद 270 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया। सीएचसी अधीक्षक डा. विजय कुमार ने बताया कि युवक कोरोना संक्रमित मिला है। खेकड़ा केे मोहल्ला अहिरान में मोबाइल विक्रेता के परिवार के पांच सदस्य संक्रमित मिले हैं। कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा मुंडाला मोहल्ले में मेडिकल स्टोर संचालक के परिवार के तीन सदस्य संक्रमित मिले। मुंडाला मोहल्ले में स्वास्थ्य विभाग की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

अमीनगर सराय कस्बे के वार्ड दो के तेलीवाड़ा मोहल्ले में सोमवार को पांच कोरोना पॉजिटिव के केस मिलने से हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पांचों मरीजों को खेकड़ा के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वे और सैंपलिंग का कार्य किया। खेला गांव में भी एक ही परिवार के तीन सदस्य संक्रमित मिले हैं। खेकड़ा से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed