{"_id":"64a5bfd4e9f9ab092f0471f9","slug":"228-crore-budget-stuck-how-to-make-117-roads-pothole-free-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-2933-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जिले के सभी ब्लॉक में बनाया जाएगा एक अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जिले के सभी ब्लॉक में बनाया जाएगा एक अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय
Thu, 06 Jul 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले के सभी ब्लॉक में अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। इन विद्यालयों में आधुनिक सुविधाओं के साथ छात्रों को तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। विद्यालयों में कंप्यूटर कक्ष और प्रयोगशाला का निर्माण कराकर छात्रों को शिक्षित किया जाएगा। जिला स्तर से सभी ब्लॉक में एक-एक विद्यालय का चयन कर विद्यालय बनाया जाएगा।
जिले में 532 परिषदीय विद्यालय है। इनमें 332 प्राथमिक विद्यालय, 136 कंपोजिट विद्यालय और 62 उच्च प्राथमिक विद्यालय है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रत्येक के इन विद्यालयों में से एक कंपोजिट विद्यालय को अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक में चार सौ से अधिक छात्र संख्या वाले एक विद्यालय का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यालय में आधुनिक सुविधा जैसे अग्रिशमन यंत्र, शौचालय, स्टॉफ रूम, खेलकूद की सुविधा, साइकिल स्टैंड, किचन गार्डन, स्मार्ट क्लास का निर्माण कराया जाएगा। विद्यालय में कक्षा एक से आठवीं तक के छात्रों के लिए अलग-अलग कक्ष की व्यवस्था कराई जाएगी। जिला समन्वयक सौरभ शुक्ला ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर बनने वाले अभ्युदय विद्यालय के लिए सोमवार को शासन स्तर से वीसी हुई थी। शासन से जो भी दिशा-निर्देश मिलेंगे उसके आधार पर विद्यालयों का चयन किया जाएगा।