फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   22 positive, two dead, including Canara Bank employee

कैनरा बैंक के कर्मचारी सहित 22 पॉजिटिव, एक मौत

Sat, 21 Nov 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
22 positive, two dead, including Canara Bank employee
शनिवार को विशेष अभियान में की गई 1564 लोगों की जांच
विज्ञापन

जिले में संक्रमितों की संख्या 1802 हो गई है, 27 की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत मलीन बस्ती, बस स्टैंड सहित कई मोहल्लों में 1564 लोगों की जांच की गई। इनमें केनरा बैंक के कर्मचारी सहित 22 पॉजिटिव मिले है। उधर, कोरोना संक्रमण से एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई है। हालांकि स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग से एक महिला की मौत की ही पुष्टि की है।
प्रभारी सीएमओ डॉ भुजवीर सिंह ने बताया कि सभी संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 25 मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई है। शनिवार को एक महिला सहित दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। इनमें मेवला गांव की एक 73 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान मेरठ में मौत हो गई है। परिजनों ने 14 नवंबर को तबीयत खराब होने पर महिला को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार के उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है। इसके अलावा खेकड़ा के एक व्यापारी की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई है। व्यापारी दिल्ली में ही रहता था और दिल्ली में ही उसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग ने केवल महिला की मौत की पुष्टि की है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 1802 हो गई है जबकि 27 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

स्वस्थ हुए डिप्टी सीएमओ
बागपत। डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर सिंह दस नवंबर को कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। शुक्रवार देर रात उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रभारी सीएमओ डॉ भुजवीर सिंह ने बताया कि डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर स्वस्थ हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांटेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने के निर्देश
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम जी ने शनिवार को कोविड-19 इंटीग्रेटेड कोविड-कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। कांटेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने व भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए। बिना मास्क के घर से बाहर निकलने वालों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। बैठक में डीडीओ हुबलाल, सीएमएस डॉ बीएल कुशवाह, प्रभारी सीएमओ डॉ भुजवीर सिंह व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed