{"_id":"5cb8ce3dbdec2214680539ee","slug":"21555615293-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने पांची में मासूम को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने पांची में मासूम को कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। पांची गांव में चमरावल-बागपत मार्ग पर गैस सिलेंडर से लदे ट्रक ने चार साल की बच्ची को कुचल लिया। मासूम की मौके पर मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक को छोड़कर चालक चांदीनगर थाने में पहुंच गया। ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
पांची गांव निवासी शहजाद ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। बृहस्पतिवार को वह पत्नी के साथ गेहूं काटने गया। बच्चों को घर पर ही छोड़कर गए। चार वर्षीय बच्ची सानिया घर के बाहर खेल रही थी। खेलते ही खेलते वह चमरावल-बागपत मार्ग पर चली गई। लोनी की तरफ से तेज रफ्तार आ रहे गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने बच्ची को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने चमरावल-बागपत मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने ट्रक को घेर लिया। ग्रामीणों के गुस्से को देखकर चालक ट्रक को छोड़कर पास में ही चांदीनगर थाने में घुस गया। ग्रामीणों ने थाने तक उसका पीछा किया। पुलिस ने उसे किसी तरह बचाया।
ग्रामीणों ने दुर्घटना स्थल पर खड़े ट्रक में भी आगजनी का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं लग पाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा कर शांत किया। ग्रामीणों ने आधा घंटे बाद जाम खोल दिया। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक बच्ची के पिता ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रक में तोड़फोड़ की कोशिश की , लेकिन उन्हें समझा कर शांत कर दिया। आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बच्ची के परिवार में मचा कोहराम
चांदीनगर । पांची गांव में बच्ची की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां खुशनुमा का रो रोकर बुरा हाल था। मृतक बच्ची चार भाई बहन है। वह तीसरे नंबर की थी।
आधा घंटे जाम में फंसे रहे लोग
चांदीनगर । पांची गांव में बच्ची की मौत के बाद चमरावल-बागपत मार्ग आधा घंटे तक जाम रहा। सड़क पर वाहनों की लाइन लग गई। जाम में फंसे यात्रियों को परेशानी हुई। लोगों के आक्रोश को देख कर कई चालक वाहनों को वापस मोड़ कर चले गए।