{"_id":"5cb236bcbdec2214422fc26a","slug":"21555183292-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बे की कई कॉलोनी की चार दिन से विद्युत सप्लाई ठप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बे की कई कॉलोनी की चार दिन से विद्युत सप्लाई ठप, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर के पुराना कस्बे के कई कालोनियों में दो ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति ठप रही, जिस कारण व्यवस्था गड़बड़ा गई। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने ऊर्जा निगम के दफ्तर पर पहुंचकर हंगामा किया। कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि ट्रांसफार्मर सही नहीं कराया तो आंदोलन किया जाएगा।
पुराना कस्बे के वार्ड 20, 21 और 23 में पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बिजली नहीं आने से पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। लोगों के जरूरी काम पूरी तरह से ठप हो गए हैं। लोगों ने बताया कि 250 और 100 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर फुंके पड़े हैं। इसकी शिकायत ऊर्जा निगम से उसी समय कर दी थी लेकिन आज तक इसका समाधान नहीं कराया गया। जिस कारण कालोनी के लोग परेशान हैं। ऊर्जा निगम के अधिकारी और कर्मचारी सुनने को तैयार नहीं है। इसका खामियाजा कालोनी के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इसके विरोध में कोतवाली के सामने बिजली दफ्तर के बाहर लोगों ने हंगामा किया। चेतावनी दी जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वार्ड 20 से राशिद, 21 से मोहसिन, वार्ड 23 से इकराम सभासद, मोहसिन, आरिफ, नईम, असलम, गुलजार, आरिफ, कामिल मौजूद रहे। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार आर्य ने कहा कि फुंके हुए ट्रांसफार्मरों को बदला जा रहा है। जल्द लोगों को लाइट मिल जाएगी।