फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बीएसएनएल अफसरों के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन

बीएसएनएल अफसरों के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन

Mon, 08 Apr 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल अफसरों के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

विगत तीन दिन से किरठल गांव सहित क्षेत्र में ठप पड़ी हुई बीएसएनएल सेवा के विरोध में रविवार को किरठल गांव में लोगों ने प्रदर्शन किया। साथ ही समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

रविवार को काफी संख्या में लोग समाजसेवी पुष्पेंद्र चौहान के नेतृत्व मेें गांव किरठल में एकत्रत और बीएसएनएल अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि किरठल सहित क्षेत्र के दर्जनों गांवों मेें बीएसएनएल सेवा विगत तीन दिन से ठप पड़ी है। जिस कारण न तो लोग इंटरनेट से जुड़ी सेवाओं का लाभ उठा पा रहे हैं और न ही अपने परिचित व रिश्तेदारों को फोन कर पा रहे हैं। वहीं बीएसएनएल सेवा ठप होने से क्षेत्र में स्थित बैंकों में लेन-देन का कार्य प्रभावित हो रहा है। इसको लेकर ग्राहकों में भी आक्रोश पनप रहा है। इसके अलावा जनसेवा केंद्र संचालकों को भी सेवाएं ठप होने से अभ्यर्थियों के फार्म भरने मेें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन में सुभाष, बालेंद्र, रामवीर, सत्यम, सागर, दिनेश, प्रताप, सूरज, अंकित, नवीन, रामवीर, सहदेव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed