फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तीनों विधानसभा में बनेंगे 10-10 मॉडल बूथ : डीएम

तीनों विधानसभा में बनेंगे 10-10 मॉडल बूथ : डीएम

Tue, 12 Mar 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
तीनों विधानसभा में बनेंगे 10-10 मॉडल बूथ : डीएम
बागपत। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार ने नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन के कार्यों को संपंन कराने के संबंध में समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने कहा अब आदर्श आचार संहिता लग गई है। सभी संबंधित अधिकारी अपने कार्य में तीव्रता बढ़ा दें। सभी अधिकारी अपनी तैयारियां में जुट जाए।
विज्ञापन

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, विधिवत, कुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराया जा सके। सभी अधिकारी चुनाव में टीम भावना से कार्य करें। यहां कोई बड़ा छोटा नहीं है, हम सभी एक टीम का हिस्सा है। चुनाव के दौरान सभी अधिकारी बेहतर कम्यूनिकेशन के लिए हर वक्त अपना मोबाइल चालू रखे। सभी लोग आपस में मोबाइल नंबर शेयर कर लें, ताकि सही समय पर सही सूचनाओं का अदान-प्रदान हो सके। डीएम ने कहा कि छपरौली, बड़ौत और बागपत विधानसभा में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10-10 मॉडल मतदान केंद्र बनाए जाए। उन्होंने जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि दिव्यांग को मतदान करने में कोई भी असुविधा नहीं होनी चाहिए। मतदान स्थलों पर ट्राई साइकिल की व्यवस्था भी कर ली जाए, ताकि दिव्यांग सरल सुगमता के साथ मतदान कर सकें। तीन विधानसभाओं के लिए नौ उड़न दस्ते बनाए गए हैं। प्रत्येक टीम में पांच सदस्य होंगे। इसमें एक अधिकारी एक उप निरीक्षक, तीन कांस्टेबल तैनात होंगे। यह सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक। इसी तरह दो बजे से रात्रि दस बजे तक, वहीं दस बजे से छह छह बजे तक ड्यूटी तैनात होंगे। इस प्रकार समय के अनुसार ड्यूटी परिवर्तित होती रहेगी। इसमें एडीएम अनिल कुमार मिश्रा, सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, डीडीओ हुब लाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ. देवानंद राम, सहित संबंधित सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed