{"_id":"5c86b674bdec2213f754e1e2","slug":"21552332404-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी स्वास्थ्य पर्यवेक्षक ने किया कोर्ट में सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी स्वास्थ्य पर्यवेक्षक ने किया कोर्ट में सरेंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बड़ौत सीएचसी अधीक्षक से मारपीट करने के मामले में आरोपी स्वास्थ्य पर्यवेक्षक ने सोमवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। हालांकि बाद में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई।
बड़ौत सीएचसी में एक मार्च को अधीक्षक एके मलिक के कमरे में खाना बना रहे दो कर्मचारी की सीएचसी में तैनात स्वास्थ्य पर्यवेक्षक उदयवीर मलिक के बेटे ने वीडियो बना ली थी। सीएचसी अधीक्षक ने एतराज जताया। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक से बेटे की शिकायत की तो दोनों में कहासुनी हो गई। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक ने सीएचसी अधीक्षक के साथ गाली गलौच कर मारपीट की। सीएचसी अधीक्षक ने आरोपी के खिलाफ बड़ौत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। घटना के विरोध में जिले के सभी सीएचसी अधीक्षकों ने इस्तीफों दे दिया, लेकिन सीएमओ ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। सोमवार को आरोपी स्वास्थ्य पर्यवेक्षक ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। बाद में उसे जमानत मिल गई। इस संबंध में बड़ौत कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि आरोपी स्वास्थ्य पर्यवेक्षक ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।