{"_id":"5c78296bbdec2232285b1c1c","slug":"21551378795-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में नकल करते दो छात्र पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा में नकल करते दो छात्र पकड़े
विज्ञापन
बागपत। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से संबद्ध श्रीराम कॉलेज ऑफ एजूकेशन में चल रही परीक्षा में दो नकलची पकड़े गए। कॉलेज को एसपीआरसी कॉलेज बागपत का सेंटर बनाया है।
सहायक केंद्र अधीक्षक डॉ. निरंजन सिंह ने बताया कि परीक्षा में 320 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें 304 उपस्थित रहे और चार अनुपस्थित। चेकिंग के दौरान छात्रों को नकल करते पकड़ा है, इनका रेस्टीकेशन कर दिया। केंद्र के अधिकारी वरिष्ठ केंद्र अधीक्षक डॉ. विजयपाल सिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया। जिनके निर्देशन में परीक्षा हुई। इसमें रोहित शर्मा, विजय वमा्र, हरीश चौहान, कविता मानव, रामकिशोर शर्मा, अमिता मानव, विक्रांत चौधरी, मोहित चौधरी का सहयोग रहा।
इंटर और हाईस्कूल की परीक्षा में 237 रहे अनुपस्थित
बागपत। दो पाली में हुई यूपी बोर्ड की इंटर और हाईस्कूल की परीक्षा शांतिपूर्ण हुई है। प्रथम पाली में हाईस्कूल की संस्कृत विषय की परीक्षा में 423 पंजीकृत छात्रों में से 348 उपस्थित और 25 अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में इंटर की जीव विज्ञान की परीक्षा हुई, इसमें 2785 पंजीकृत छात्रों में से 2635 उपस्थित रहे और 150 अनुपस्थित। द्वितीय पाली में इंटर की भूगोल विषय की परीक्षा हुई। इसमें 1927 छात्र-छात्राओं में से 1865 उपस्थित रहे और 62 अनुपस्थित।