फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बालिका छात्रावास नहीं हो रहा कब्जा मुक्त, सीडीओ को भेजी आख्या

बालिका छात्रावास नहीं हो रहा कब्जा मुक्त, सीडीओ को भेजी आख्या

Sat, 23 Feb 2019 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
बालिका छात्रावास नहीं हो रहा कब्जा मुक्त, सीडीओ को भेजी आख्या
बालिका छात्रावास नहीं हो रहा कब्जा मुक्त
विज्ञापन

बागपत। बड़ौत में 77.37 लाख की लागत से तैयार बालिका छात्रावास कब्जा मुक्त नहीं हो रहा है। जिला पंचायत कई बार इसके लिए शिकायत कर चुका है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। अपर मुख्य अधिकारी ने सीडीओ को पत्र लिखकर भवन को खाली कराने की आख्यात दी है।

जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी नईम अख्तर ने सीओ पीसी जायसवाल को पत्र के माध्यम से बताया कि जिला पंचायत की ओर से 77.37 लाख रुपये की लागत से बड़ौत में बालिका छात्रावास बनाया गया था। वर्तमान में छात्रावास पर अवैध कब्जा किया हुआ है। कब्जा मुक्त कराने के लिए निरंतर इसकी ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायते की जा रही है। भवन को खाली कराने के लिए एसडीएम बड़ौत से अनुराध किया गया। जिसके बाद नायब तहसीलदार, अीाियंता कार्य धिकारी, अवर अभियंता, प्रशासनिक अधिकारी, प्रभारी कर अधिकारी द्वारा कुछ लिपिक वर्ग की उपस्थिति में खाली कराने की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि 50 कमरे है, जिनमें से 25 कमरों में पुलिस विभाग के कुछ कर्मचारी अकेले एवं कुछ परिवार के साथ रह रहे है। कुछ पर अन्य लोगों ने कब्जा किया हुआ है। गठित टीम जब भी जांच के लिए जाती है तभी लोग कमरों में ताले लगाकर चले जाते है। जो लोग वहां मिलते है वो अपना नाम नहीं बताते है। जिस कारण कार्रवाई अधूरी हो रही है। सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अवैध कब्जों को हटवाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed