फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कश्मीर से धारा 370 हटाने की मांग

कश्मीर से धारा 370 हटाने की मांग

Thu, 21 Feb 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
कश्मीर से धारा 370 हटाने की मांग
दोघट (बागपत)। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत को लेकर लोगों में गुस्सा और गम बना हुआ है। कांग्रेस के जिला महासचिव हेमंत कुमार एडवोकेट ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बड़ौत को सौंपा। इसमें उन्होंने जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35ए को अविलंब हटाने की मांग की। पुसार बस स्टैंड पर हेमंत कुमार ने पत्रकारों से वार्ता की। इसमें आशीष शर्मा, लोकेश शर्मा, बबलू तोमर, मनोज पंवार, देवेंद्र, सतपाल पंवार, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
दोघट (बागपत)। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर कान्हड़ गांव के पास पांच दिन पहले कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जितेंद्र पुत्र बेदपाल निवासी कान्हड़ घायल हो गया। उसका मेरठ के अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल के बहनोई धर्मेंद्र पुत्र इलम सिंह निवासी बदरखा ने कार चालक सुधीर पुत्र इंद्रपाल निवासी दोघट हाल निवासी अमर कॉलोनी दिल्ली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार
दोघट (बागपत)। शाहजहांपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने बुधवार को सात लोगों को गिरफ्तार किया। एसओ अजय शर्मा ने बताया कि गांव में मंगलवार को एक ही परिवार के लोगों के बीच किसी बात को लेकर लाठी डंडे चले। इसमें दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने एक पक्ष के इरशाद पुत्र वसीता, अबरार पुत्र अय्यूब, अकरम पुत्र हसीन, दूसरे पक्ष के खुर्शेद, दिलशाद पुत्र जाफर, वाजिद पुत्र खुर्शेद निवासी शाहजहांपुर और जाहिद पुत्र नब्बू निवासी दोझा थाना बिनौली को गिरफ्तार किया। उन्होंने न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed