{"_id":"5c61d119bdec22521332062a","slug":"21549914393-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा शाहमल के जन्मदिवस पर यज्ञ कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा शाहमल के जन्मदिवस पर यज्ञ कराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। नगर पालिका परिषद में शहीद बाबा शाहमल का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। बाबा शाहमल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यज्ञ किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
गांधी पार्क में सोमवार सुबह हुए कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. दुष्यंत तोमर ने बाबा शाहमल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद गुरुकुल टीकरी आश्रम के स्वामी विवेकानंद ने यज्ञ कराया। स्वामी विवेकानंद ने कहा कि बाबा शाहमल ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ाए थे और उनके नाम से अंग्रेज थर्राते थे। उनके जन्मदिन पर संकल्प लेना चाहिए कि राष्ट्र सेवा के लिए दृढ़ता से आगे आएं। इसमें देश खाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह, बाबा शाहमल के परपौत्र चौधरी यशपाल सिंह, थांबा चौधरी पट्टी मेहर बड़ौत चौधरी ब्रजपाल सिंह, थांबा चौधरी किशनपुर बराल डॉ. महक सिंह, थांबा चौधरी बामनौली देवेंद्र सिंह, थांबा चौधरी हिलवाड़ी ओमवीर सिंह, श्याम सिंह, पूर्व विधायक चौधरी साहब सिंह व क्षेत्र के ग्राम प्रधान और सम्मानित नागरिकों, सभासद आदि ने आहुति दी। संचालन सचिन कुमार गुप्ता ने किया।