फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नशे की चीजों पर प्रतिबंध लगाने की शपथ दिलाई

नशे की चीजों पर प्रतिबंध लगाने की शपथ दिलाई

Sun, 10 Feb 2019 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
नशे की चीजों पर प्रतिबंध लगाने की शपथ दिलाई
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के विभिन्न कॉलेजों के चल रहे रासेयो शिविर में शनिवार को स्वयंसेवकों ने जहरीली शराब से मरे लोगों को श्रद्धांजलि दी।
जेवी कॉलेज के चतुर्थ इकाई के दयानंद बाल विद्या मंदिर में चल रहे सात दिवसीय शिविर के छठे दिन स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीना रानी के निर्देशन मेें ईश वंदना के साथ शिविर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम अधिकारी ने स्वयंसेवकों को नशे की चीजों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की शपथ दिलाई। साथ ही जहरीली शराब से मरे लोगों की आत्म की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर डॉ. नीलम राणा, डॉ. अलका रानी, डॉ. निर्मला देवी, डा.ॅ सतेंद्र सिंह, डॉ. उवेंद्र, डॉ. लोकेंद्र, डॉ. प्रताप चौधरी, नीशु, काजल, नेहा, साक्षी, गुड्डन, दीपा, आरती, शिवानी, प्रधानाचार्य विनोद भारद्वाज, डॉ. ओमवीर सिंह, राज कुमार आर्य आदि रहे। दूसरी तरफ जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज के प्रथम इकाई के बड़ौली रोड पर चल रहे शिविर मेें शनिवार को स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिता जैन के निर्देशन में वाहन चालकों को बिना हेलमेट बाइक न चलाने, शराब के नशे में वाहन न चलाने के लिए जागरूक किया।

उधर, बड़ौत कॉलेज ऑफ एजूकेशन बड़ौत का सभा खेड़ी में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय सिंह के निर्देशन मेें स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण अभियान चलाया। इस अवसर पर डॉ. बोबिंद्र, अनुराग कौशिक, विकास मलिक, अमित चिकारा, खुशबू, पूजा तोमर, मीनाक्षी, संजीव, शिवदत्त, पारूल, आकाश, विक्रांत आर्य रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed