फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पाले से खतरा, बीमारियों की चपेट में आलू

पाले से खतरा, बीमारियों की चपेट में आलू

Thu, 31 Jan 2019 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
पाले से खतरा, बीमारियों की चपेट में आलू
बागपत। बदलते मौसम ने किसानों का इम्तिहान लेना शुरू कर दिया है। पाले से आलू की फसल को नुकसान होने का डर है। किसानों का डर है कि पाले के साथ कई बीमारियां परेशान कर रही है, जिससे उत्पादन प्रभावित होगा। सरकार ने अभी तक भाव भी घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन

रटौल गांव के किसानों ने इस बार पिछले साल की अपेक्षा अधिक आलू का उत्पादन किया है। लेकिन मौसम और बीमारियों ने किसानों को परेशानी में डालना शुरू कर दिया है। रटौल के गुड्डू का कहना है कि पत्तियों में कहीं-कहीं झुलसा रोग नजर आ रहा है, जिससे फसल के खराब होने का खतरा है।
विज्ञापन

रटौल के साबिर का कहना है कि पाले के चलते पत्तियों पर साफ दिख रहा है, जिससे उत्पादन प्रभावित होने का खतरा रहता है।
ललियाना के खेमचंद का कहना है कि मौसम बार-बार बदल रहा है, जिस कारण फसल के लिए खतरा है।
रटौल के इजरार का कहना है कि झुलसा रोग का खतरा बढ़ गया है, इससे उत्पादन गिरेगा। अभी तक भाव भी घोषित नहीं हुआ है, जिले में एक भी कोल्ड स्टोर नहीं है। यह भी जिले के आलू के उत्पादक किसानों के लिए समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कराया जाएगा सर्वे
बागपत। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ सूर्य प्रताप सिंह का कहना है कि आलू उत्पादक क्षेत्र में सर्वे कराया जाएगा। जिन किसानों के सामने समस्या है, उन्हें दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed