{"_id":"5c4e091dbdec227d9070b8d1","slug":"21548618013-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर निकाली गई विकास की झांकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर निकाली गई विकास की झांकियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में जिले के 28 विभागों ने विकास कार्यों की झांकी निकाली। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि गांव से लेकर शहर तक प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्रभावना से और समाज हित में कार्य करें।
पुलिस लाइन में आयोजित परेड में डा. सत्यपाल सिंह ने सलामी ली और तिरंगा फहराया। परेड की अगुवाई सीओ बागपत दिलीप सिंह ने की। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार, एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने युवाओं को गणतंत्र का महत्व बताया और बेहतर से बेहतर शिक्षा एवं संस्कार हासिल करने का आह्वान किया। पुलिस लाइन में बागपत के 28 विभागों की ओर से विकास कार्यों पर आधारित झांकी निकाली गई। वन विभाग की झांकी को प्रथम, सिंचाई विभाग की झांकी को द्वितीय और जिला कार्यक्रम अधिकारी की ओर से निकाली गई झांकी को तृतीय स्थान मिला। अतिथियों ने इन झांकियों को पुरस्कृत किया और अन्य विभागों से भी बेहतर कार्यों और प्रस्तुति के लिए प्रेरित किया। डीएम एवं एसपी ने इंस्पेक्टर शिव प्रकाश, उपनिरीक्षक विजय दत्त शर्मा, मुख्य आरक्षी रणपाल, आरक्षी जहांगीर, देवेश कसाना, रणधावा को सम्मानित किया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी पीसी जायसवाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी डा. देवानंद मौजूद रहे।
झांसी की रानी नाटिका को प्रथम पुरस्कार
बागपत। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम स्थान गेटवे स्कूल की टीम ने हासिल किया। टीम ने झांसी की रानी 1857 नाटिका का भावपूर्ण मंचन किया। द्वितीय स्थान सर्वोदय स्कूल अग्रवाल मंडी टटीरी और तृतीय स्थान इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा को दिया गया। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
ईमानदारी से कर्तव्य पालन करें : डीएम
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने गणतंत्र दिवस पर सुबह सवा आठ बजे राष्ट्र वंदना चौक पर माल्यार्पण किया। इसके बाद साढे़ आठ बजे कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया गया। शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कलक्ट्रेट सभागार में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होेंने कहा कि हम सब को ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हम स्वतंत्रता सेनानियों का अब भी सानिध्य प्राप्त हो रहा है इनके त्याग और बलिदान के मार्गदर्शन से आगे बढ़ने की प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यहां की सद्भावना आपसी भाईचारा और प्रेम को किसी भी कीमत पर आंच नहीं आने देना चाहिए। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानियों को भी सम्मानित किया। गणतंत्र के संकल्प की शपथ दिलाई। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा, कलेक्ट्रेट प्रभारी गुलशन, अरविंद कुमार द्विवेदी मौजूद रहे।