{"_id":"5c0ebe0fbdec2241b95b383b","slug":"21544470031-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार खंभा शिफ्ट करने वाले उपभोक्ता के खिलाफ कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरकार खंभा शिफ्ट करने वाले उपभोक्ता के खिलाफ कराया मुकदमा
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित खबर एक्सईएन के स्टाफ ने उपभोक्ता से मिलीभगत कर शिफ्ट किया खंभा से ऊर्जा निगम के अफसरों मेें हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेकर एसई ने प्रकरण की जांच कराई तो जांच में खंभा शिफ्ट पाया। इसके बाद बिना स्टीमेंट जमा कर खंभा शिफ्ट करने वाले उपभोक्ता के खिलाफ एसडीओ ने कोतवाली पर मामला दर्ज कराया। हालांकि विभागीय अफसरों ने अभी तक एक्सईएन प्रथम कार्यालय में तैनात खंभा शिफ्ट करने वाले कर्मचारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है, इससे उपभोक्ता में आक्रोश पनप रहा है।
उल्लेखनीय है कि एक्सईएन प्रथम कार्यालय में तैनात कर्मचारी विभागीय कार्रवाई से बेखौफ होकर विभाग को हर माह चूना लगा रहे हैं, क्योंकि कुछ दिन पूर्व कर्मचारियों ने बावली रोड स्थित चीफ गन हाउस के पास गली में उपभोक्ता से सांठगांठ कर बिना स्टीमेंट जमा कर एक खंभा शिफ्ट किया। इस प्रकरण को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया तो विभागीय अफसरों में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेकर एसई रामबीर सिंह ने कठोर नाराजगी जताकर कर्मचारियों को फटकार लगाई और अधिशासी अभियंता प्रथम गोपाल सिंह को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह के आदेश पर एसडीओ रितेश्वर बंधु व जेई आलोक मौके पर पहुंचकर जांच करने में जुटे हैं। जांच में खंभा शिफ्ट पाया गया। इसके बाद एसडीओ रितेश्वर बंधु ने कोतवाली पर खंभा शिफ्ट करने वाले उपभोक्ता के खिलाफ मामला दर्ज कराया और इसकी रिपोर्ट एसई को सौंपी। हालांकि अभी विभागीय अधिकारी अपने कर्मचारियों पर कार्रवाई करने से बच रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश पनप रहा है। एसडीओ रितेश्वर बंधु ने कहा खंभा शिफ्ट करने वाले उपभोक्ता के खिलाफ कोतवाली पर मामला दर्ज कराया। विभागीय कर्मचारियों जिन्होंने खंभा शिफ्ट करने मेें उपभोक्ता से सांठगांठ की है, उनके खिलाफ भी जांच कर कार्रवाई होगी।